Wednesday, 19 December 2018

Top 10 costly player in ipl 2019

At this time, the players' auction is going on in IPL for the IPL 2019. Meanwhile, many players have become mercantile. The IPL auction is going on for now. But we are going to talk about the 10 most expensive players.



So far Jaidev Unadkat and Varun Chakraborty have been sold the most expensive. Both have been purchased for 8 crore and 40 lakhs. After that England's all-rounder Sam Karan has been bought for Rs.7 crore and Rs.2 million.

After that, Colin Ingraham of South Africa is sold for 6 crore 40 lakhs. Carlos Bretheweight, Akshar Patel, Shivam Dubey and Mohit Sharma have been bought for 5-5 million.Mohammad Shami got Rs. 80 million.

West Indian player Nicolas Puran has been sold for Rs 4 crore and 20 lakhs.Although the auction of the IPL is still on. In the remaining players, too many players can sell the money.

Saturday, 15 December 2018

cricket white nd red ball price

Two types of gedes are used to play cricket. The white ball used to play one-day matches is used, while the red ball is used to play Test matches. Today we are going to tell you about the prices of these two Gedes. Let's know

White ball price

Look at the white ball will look very beautiful.
 The white ball is made of heart felt. The sensor is used to measure the speed in this ball.
 A white ball costs up to Rs 50,000.
 White ball is used to play in ODIs and T20 matches.




Red ball price


Red ball is used only for playing Test matches.
 The full ball of the Test match can be played with the red ball.
 The price of red ball is around Rs. 35000.
 The red ball is also used to measure the sensor.
 Quite rows in making balls playing cricket matches
 Costs and costs too much.

These balls are played in a cricket match after passing these tests through many tests, due to which their value is also very high.

Monday, 10 December 2018

ये 7 भारतीय क्रिकेटर जो क्रिकेट के साथ-साथ है सरकारी अधिकारी,


कपिल देव – लेफ्टिनेंट कर्नल, भारतीय सेना, कपिल देव, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक हैं 1978-1995 के दौरान खेले गये 131 टेस्ट मैचों में उन्होंने 434 विकेट लिए और 5248 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के अतिरिक्‍त उन्होंने 225 ओडीआई मैचों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उन्होंने 3783 रन बनाए और 253 विकेट लिए। वह विश्वकप जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। विश्वकप ट्रॉफी को जीतने वाला पहला भारतीय कप्तान ही पहला भारतीय क्रिकेटर है, जिसे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद रैंक से सम्मानित किया गया था। धोनी से तीन वर्ष पहले कपिल देव को 2008 में प्रतिष्ठित पद से सम्मानित किया गया था।
जोगिंदर शर्मा – पुलिस उपायुक्त, हरियाणा, 2007 आईसीसी टी 20 विश्वकप फाइनल के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने के लिए जोगिंदर शर्मा को याद किया जाता है। मिस्बाह उल हक का उनका विकेट हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार क्षणों में से एक है। उनके प्रदर्शन ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 रनों से फाइनल जीतने में भारत की सहायता की। विश्व कप में उनके प्रदर्शन के पश्‍चात उन्हें हरियाणा पुलिस ने नौकरी से सम्मानित किया था। जोगिंदर शर्मा वर्तमान में पुलिस के उप अधीक्षक का पद रखते है।
एमएस धोनी-लेफ्टिनेंट कर्नल, भारतीय सेना : भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी खेल जगत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने तीन प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में भारत की सहायता की 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी। क्रिकेट के अतिरिक्‍त, पूर्व भारतीय कप्तान ने सिर्फ एक ही नहीं बल्कि दो सरकारी पदों पर कब्जा किया। अपनी राष्ट्रीय शुरुआत करने से एक वर्ष पहले, एमएस धोनी 2001 से 2003 के बीच खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेवलिंग टिकट परीक्षक के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नौकरी छोड़ दी और जैसा कि हम जानते हैं कि बाकी इतिहास है। 2011 के विश्व कप के फाइनल के बाद उन्हें 2011 में भारतीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया गया था।
युजेंद्र चहल – इंस्पेक्टर, आयकर विभाग, युजवेन्द्र चहल का ब्रांड वैल्यू पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गया है।2014 के सीज़न से चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रमुख सदस्य बने। अगले तीन आईपीएल सत्रों में उन्होंने अपनी क्षमता प्रदर्शित की और उन्हें जून 2016 में राष्ट्रीय कॉल-अप हासिल किया। पिछले दो वर्षो में, लेग स्पिनर भारतीय सीमित ओवरों की टीम का मुख्य सदस्य बन गया है और कुलदीप यादव के साथ उनकी साझेदारी मध्य ओवर में भारत के लिए एक गेम परिवर्तक रही है। चहल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लोकप्रियता हासिल करने के साथ, आयकर विभाग ने आयकर अधिकारी की नौकरी की पेशकश करके उसे सही तरीके से भुनाया है।
उमेश यादव – सहायक प्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, उमेश यादव, जो एक दशक पहले एक कॉन्स्टेबल थे, 2017 में भारतीय रिज़र्व बैंक नागपुर में सहायक प्रबंधक बने। उमेश यादव भारतीय टीम के सबसे अच्छे क्रिकेटरों में से एक हैं और भारतीय तेज गेंदबाजी के एक प्रमुख सदस्य हैं। यादव का प्रदर्शन इंग्लैंड में 2019 विश्वकप में भारत की जीत की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा।
लोकेश राहुल – सहायक प्रबंधक, रिजर्व बैंक, केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक है। उसके पास प्रारूपों के बीच आसानी से स्विच करने की क्षमता है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा राहुल की क्षमता की सही पहचान की गई है और उन्होंने उन्हें सहायक प्रबंधक का पद दिया है। उन्होंने हाल ही में उमेश यादव के साथ वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने वाले आरबीआई विज्ञापन किया।
हरभजन सिंह – पंजाब के उप पुलिस अधीक्षक, हरभजन सिंह भारत द्वारा उत्पादित सर्वश्रेष्ठ प्रीमियम ऑफ स्पिनरों में से एक है। 103 टेस्ट मैचों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने 417 विकेट लिए। ओडीआई क्रिकेट में 236 मैचों में उनके नाम पर 269 विकेट हैं। इन्‍होंने आखिरी बार 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए खेला था।

Tuesday, 4 December 2018

टेस्ट श्रृंखला में विराट के निशाने पर यह 4 बड़े रिकॉर्ड,

इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली दोबारा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आने वाली टेस्ट सीरीज में नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। जिसकी शुरुआत 6 दिसंबर को एडिलेड में होने वाली है, तो चलिए देखते हैं, उन सभी रिकॉर्ड को

सबसे फास्ट 25 टेस्ट सेंचुरी
124 पारियों में विराट कोहली ने 24 सेंचुरी लगा दी है। अगर वह आने वाले 5 पारियों में भी एक शतक अपने नाम कर लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर रिकी पोंटिंग हाशिम अमला जैसे कई बड़े खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। सबसे तेज 25 शतक बनाने वाले वर्ल्ड के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में पहला स्थान दिक्कत बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का है। जिन्होंने सिर्फ 68 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल करी।
सबसे ज्यादा शतक
कोहली अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 62 शतक लगाकर चौथे नंबर पर आ गए हैं। बस एक और शतक लगाते हैं। वह श्रीलंका के बड़े खिलाड़ी कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना नाम तीसरे जगह पर ले आएंगे।
सर्वाधिक डबल सेंचुरी
कोहली ने अब तक छह टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी लगाकर छठे स्थान पर है। बस एक और शतक लगाते ही वह इस सूची में नंबर चार पर आ जाएंगे। वह महान क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह मुकाम हासिल करेंगे।
सर्वाधिक डबल सेंचुरी बनाने वाले इंडियन खिलाड़ी
विराट के अलावा सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 6 डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है और एक शतक बनाते ही विराट कोहली इन सब को पीछे छोड़ते हुए साथ डबल सेंचुरी बनाने वाले पहले इंडियन खिलाड़ी बन जाएंगे।

Friday, 30 November 2018

World cup 2019 शेड्यूल

साल 2019 में विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाएगा दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमी विश्व वर्ल्ड कप की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2019 का पूरा कार्यक्रम आईसीसी द्वारा घोषित कर दिया गया है यह वर्ल्ड कप 30 मई 2019 से शुरू होगा और 14 जुलाई 2019 को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इस बार कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं।

भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा लेकिन प्रशंसक भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 16 जून को खेला जाएगा दुनिया के सबसे अच्छे एक्सपर्ट द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत विश्व कप को जीत सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं है क्योंकि भारत को टक्कर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया,दक्षिण,अफ्रीका,इंग्लैंड और पाकिस्तान भी तैयार है।

Wednesday, 28 November 2018

मिताली राज के साथ कोच रमेश पंवार ने की घिनौनी हरकत

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिताली राज को आखिरी ग्यारह में मौका नहीं देने के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। बीसीसीआई ने मिताली और हरमनप्रीत को अलग-अलग मीटिंग के लिए बुलाया था। मिताली राज ने मंगलवार को सीओए सदस्य डायना एडुल्जी पर पक्षपात का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार पर भी आरोप लगाए हैं।

हरमनप्रीत ने किया कोच को सपोर्ट

महिला वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले टीम से बाहर की गईं मिताली ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि एडुल्जी ने उनके खिलाफ अपने पद का फायदा उठाया। मिताली राज ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी और जीएम सबा करीम को एक चिट्ठी लिखते हुए आरोप लगाया है- 'मेरा हरमनप्रीत कौर के साथ कोई विवाद नहीं है, लेकिन वो कोच रमेश पोवार के फैसले के साथ थीं। रमेश पोवार ने मुझे प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला किया और हरमनप्रीत ने उनके फैसले का समर्थन किया। मैं देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहती थी और इसका मुझे बेहद दुख है कि हमने एक सुनहरा मौका गंवा दिया।'

लगातार रन बनाकर भी बाहर कर दिया..

इसके साथ ही मिताली राज ने ये भी कहा कि उन्हें पता है कि ये खत लिखकर वो जोखिम उठा रही हैं। उन्होंने कहा- 'मैं जानती हूं कि ये खत लिख मैं जोखिम उठा रही हूं। वो(डियाना इडुलजी) सीओए की सदस्य हैं और मैं सिर्फ एक खिलाड़ी। मै एक सदस्य के तौर पर उनका सम्मान करती हूं लेकिन वे मेरे खिलाफ रही। मैंने सेमीफाइनल से पहले लगातार दो अर्धशतक लगाए और मुझे प्लेयर ऑफ द मैच मिला, लेकिन मुझे फिर भी सेमीफाइल में टीम से बाहर रखा गया।'

शुरू में छोटी चीजें थी, बाद में बड़ी होती गई..

मिताली ने पत्र में यह भी बताया कि कोच रमेश के साथ उनका मतभेद वेस्ट इंडीज दौरे पर ही शुरू हो गया था। शुरू में छोटी छोटी चीजें थी जो बाद में बड़ी हो गई। कुछ यही हाल सीओए सदस्य का रहा। मिताली के मुताबिक डायना एडुल्जी ने मीडिया में टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मुझे बेंच पर बैठाने के फैसले का जोरदार समर्थन किया। बता दें कि टीम इंडिया सेमीफाइल मैच में इंग्लैंड से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया था।

Monday, 26 November 2018

वनडे में अब तक बनी हैं 46 हैट्रिक, सबसे ज्यादा 09 हैट्रिक इस टीम के गेंदबाजों ने बनाई

वनडे क्रिकेट में सबसे पहले लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने का कारनामा पाकिस्तान के मशहूर गेंदबाज जलाल-उद-दीन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितम्बर 1982 को हैदराबाद के नियाज़ स्टेडियम में किया था. तब से लेकर वनडे क्रिकेट में अब तक 46 हैट्रिक बनाई जा चुकी हैं| 

ज़िम्बाब्वे

जिम्बाब्वे की टीम के गेंदबाजों की तरफ से अभी तक वनडे क्रिकेट में सिर्फ 2 हैट्रिक बनाई गयी है.

वेस्टइंडीज
विंडीज टीम के गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में अबी तक सिर्फ दो हैट्रिक बनाई हैं. विंडीज टीम की तरफ से रोच और टेलर ने हैट्रिक बनाई हैं.

न्यूजीलैंड
किवी टीम के गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में तीन हैट्रिक बनाने का कारनामा किया है.

भारत
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी वनडे क्रिकेट में अभी तक तीन हैट्रिक बनाई हैं. भारत की तरफ से आखिरी हैट्रिक कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाई थी.

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका
इन दोनों टीमों के गेंदबाजो ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 4-4 हैट्रिक बनाई हैं.

बांग्लादेश
एशिया के इस टीम के गेंदबाजों ने हैट्रिक बनाने का करनामा अब तक 5 बार किया है.

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण को क्रिकेट जगत का सबसे खतरनाक आक्रमण माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में अबी तक 6 हैट्रिक बनाई हैं.

पाकिस्तान
पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत माना जाता है और इस बात को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने विश्व स्तर पर कई रिकॉर्डस बनाकर इसे सिद्ध भी किया है. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में अभी तक 8 हैट्रिक बनाई हैं.

श्रीलंका
श्रीलंका इस मामले में नंबर एक है. श्रीलंका के गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 9 हैट्रिक बनाई हैं. श्रीलंका के गेंदबाजों ने आखिरी बार ये कारनामा इसी वर्ष 2018 में बांग्लादेश के विरुद्ध किया था.

Saturday, 24 November 2018

क्या है क्रिकेट मे डकवर्थ लुइस मेथड,जानिए पूरा नियम आसानी से, उदाहरण द्वारा


क्रिकेट क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा दुख जब उत्पन्न होता है जब कोई क्रिकेट मैच बारिश की वजह से रद्द किया जाता है जैसा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के दूसरे T20 के दौरान हुआ भारत पहला t20 4 रन से हारा जिस में डकवर्थ लुईस नियम आधारित था जिसके कारण भारत को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा इसे क्रिकेट का सबसे पेचीदा नियम भी कहा जाता है क्योंकि अधिक लोगों को यह समझ नहीं आता।
क्या है डकवर्थ लुईस नियम

इस नियम का अविष्कार करने वाले हैं आँकड़ों के जानकार फ़्रैंक डकवर्थ और टोनी लुइस है इन दोनों ने डकवर्थ लुईस नियम बनाया और उन्हीं के नामों पर इस नियम को आज दुनिया भर में जाना जाता है इन दोनों के द्वारा बनाए गए इस नियम को आईसीसी के द्वारा आयोजित सभी क्रिकेट मैचों पर बारिश से प्रभावित हो जाने पर लगाया जाता है।

डकवर्थ लुईस नियम का आधार



यह नियम मैच के दौरान इन दो आधारों पर संचालित किया जाता है एक मैच में बचे हुए ओवर और दूसरा बचे हुए विकेट कोई भी टीम इन दोनों चीजों पर ही मैच के दौरान अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश करती है।
हमें इस सूची से पता चलता है कि कोई भी मैच शुरुआत में 100% साधनों के साथ शुरू होता है तथा आगे बढ़ने के साथ साधन भी कम होते हैं। शुरुआत में 50 ओवर 10 विकेट के साथ टीम शुरुआत करें तो उसके पास 100% साधन उपलब्ध रहता है।

उदाहरण-

मान लीजिए कि पहली टीम ने 50 ओवर में बनाए - 250 रन,और दूसरी टीम 40 ओवर में 5 विकेट खो कर 199 रन बना चुकी है और बारिश शुरू हो जाती है और लंबे समय तक नहीं रुकती है तो डकवर्थ लुईस सिस्टम को लागू किया जाता है।
पहली टीम ने 50 ओवर खेले यानी उसने 100% साधनों का उपयोग किया और दूसरी टीम ने 40 और खेलें और उसके पास 10 और और 5 विकेट शेष है इस प्रकार टीम के पास 27.5% साधन बचे हुए है। क्योंकि पहली टीम ने 100% साधनों का उपयोग किया वह दूसरी टीम ने अपने 72.5% साधनों का प्रयोग किया, पहली टीम और दूसरी टीम के साधनों को आपस में घटाया जाएगा।

ज़ाहिर है कि दूसरी टीम को पहली के मुक़ाबले कम साधन इस्तेमाल किए क्या कह सकते हैं कम मिले इसलिए दूसरी टीम का लक्ष्य साधनों के अनुपात में घटाना होगा यानि -
72.5 / 100.
पहली टीम ने बनाए थे - 250. मतलब दूसरी टीम का लक्ष्य होगा 250 x 72.5 / 100 = 181.25,पहली टीम को जीत के लिए चाहिए थें 182 पर वो तो पहले ही 199 रन बना चुकी है इसलिए वो विजेता हुई 18 रन से.

आईसीसी ने बदला 'विश्व टी20' का नाम, अब होगा 'टी20 विश्व कप' टूर्नामेंट


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को 'विश्व टी20 चैम्पियनशिप' का नाम 'टी20 विश्व कप' करते हुए दावा किया कि इससे टूर्नामेंट का दर्जा एकदिवसीय और टेस्ट प्रारूप की तरह होगा। आईसीसी बोर्ड ने पहले ही सदस्य देशों के बीच होने वाले टी20 मैचों को अंतरराष्ट्रीय मैच की मान्यता दे दी है। उन्होंने सभी 104 सदस्य देशों के लिए क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन को लागू किया है। आईसीसी के कैलेंडर में 50 ओवर के टूर्नामेंट को विश्व कप कहा जाता है और अगले साल से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरूआत हो रही है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, '2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 के अगले सत्र को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 और आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2020 के नाम से जाना जाएगा।'

क्रिकेटरों ने नाम बदलने का किया स्वागत

उन्होंने कहा, 'इस टूर्नामेंट का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में टी20 विश्व कप के महत्व को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि तीनों प्रारूपों में समानता बनी रहे।' फैफ डु प्लेसिस के साथ विराट कोहली और हरमनप्रीत कौर ने इस पहल का स्वागत किया। विराट कोहली ने कहा, 'टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को अब विश्व कप कहा जाएगा जो की सही नाम है। भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था और ऑस्ट्रेलिया में 2020 में होने वाले विश्व कप में जीत दर्ज करना हमारे लिए शानदार होगा। हरमनप्रीत ने कहा, 'मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले वर्षों में इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता में इजाफा होगा। डु प्लेसिस ने कहा, 'हर खिलाड़ी का सपना विश्व कप में खेलने का होता है और इस पहल से ज्यादा खिलाड़ियों को ऐसा मौका मिलेगा।'

Thursday, 22 November 2018

दुनिया का इकलौता टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी जिसको फासी की सजा दी गई

दोस्तों अपने क्रिकेट प्रतिभा के कारण कुछ खिलाड़ी हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाते हैं। लेकिन आज इस पोस्ट में हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो क्रिकेट नहीं बल्कि अपने काले कारनामे के कारण याद किए जाते हैं। दरअसल दुनिया का यह पहला और एकमात्र क्रिकेटर हैं जिसे फांसी पर लटकाया गया था।

दोस्तों जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं वह खिलाड़ी वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर लेस्ली हिल्टन है। हिल्टन को अपनी पत्नी की मर्डर के जुर्म में फांसी की सजा दी गई थी। लेस्ली ने अपनी पत्नी लार्लीन रोज की हत्या केवल इसलिए कर दी थी क्योंकि उनकी पत्नी ने उनसे बेवफाई की थी। हिल्टन अपनी पत्नी लार्लीन से साल 1935 में इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पदार्पण टेस्ट मैच के दौरान मिले थे। कुछ सालों के अफेयर के बाद उन्होंने शादी कर ली जिसके 5 साल बाद एक बेटा भी हुआ, 12 साल के बाद इस रिश्ते में दरार पड़ गई।


हिल्टन की पत्नी लार्लीन रोज का कपड़ों का व्यापार था जिसके सिलसिले में वह न्यूयार्क आती-जाती रहती थी। इसी दौरान हिल्टन को एक गुमनाम चिट्ठी मिली जिसमें उनकी पत्नी और न्यूयॉर्क के रॉय फ्रांसिस के बीच अवैध संबंधों का जिक्र किया गया था। चिट्ठी मिलने के बाद हिल्टन ने अपनी पत्नी को तुरंत ही न्यूयॉर्क से वापस बुलाया और इस बारे में अपने पूरे परिवार वालों को बता दिया।

इस घटना के बाद उनकी पत्नी लार्लीन ने सच कबूल कर लिया। जिसके बाद हिल्टन अपनी पत्नी से काफी नाराज हो गए और उसने अपने गन से 7 गोलियां अपनी पत्नी के सीने में उतार दिया। इस घटना के बाद 20 अक्टूबर 1954 को हिल्टन का हत्या का दोषी पाया गया जिसके बाद हिल्टन ने खुद को खत्म करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा और 17 मई 1955 को उन्हें फांसी की सजा दे दी गई।

Tuesday, 20 November 2018

हाशिम अमला, इमरान ताहिर और वायेन पार्नेल को क्यो नही मिलता मैच खेलने का पैसा

आप सब जानते हैं की खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने के लिए काफी पैसे दिए जाते हैं, लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपको 3 ऐसे मुस्लिम खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो क्रिकेट खेलने के लिए पैसे नहीं लेते हैं।

ये 3 खिलाड़ी नहीं लेते हैं मैच खेलने मैच खेलने की फीस
हम जिन खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के मशहूर खिलाड़ी हाशिम अमला, इमरान ताहिर और वायने पर्नेल है और यह 3 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका टीम के शानदार खिलाड़ी माने जाते हैं।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर करने वाली कंपनी एक बियर की कंपनी है। जिसका नाम कास्टल बियर है।

इस कारण नहीं लेते हैं मैच खेलने की फीस
इस कंपनी का लोगो साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों की जर्सी पर देखने को भी मिलता है। सिवाय इन 3 खिलाड़ियों के क्योंकि वह जर्सी पर शराब के लोगों को नहीं लगाते हैं और इसी कारण वह मैच खेलने की फीस भी नहीं लेते हैं।
ये 3 खिलाड़ी इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखते हैं और इस्लाम में शराब को बेहद खराब बताया गया है। इसलिए वह मैच खेलने के पैसे नहीं लेते हैं हालांकि मैच में जीती हुई इनाम में काफी मिलती है तो उसे स्वीकार करते हैं।

Monday, 19 November 2018

IPL 2019 मे विराट कोहली, धोनी और रोहित शर्मा को कितने करोड़ मे रिटेन किया

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 से हुई थी। उसके बाद से ही आईपीएल भारत और कई देशों में काफी लोकप्रिय हो गया था।

आईपीएल हर साल अप्रैल महीने में शुरू होता है। अगले साल भी आईपीएल शुरू होगा जिसके लिए सभी टीमों ने अपने अपने कुछ खिलाडियों को रिटेन कर लिए है।
इस साल सबसे ज़्यादा चेन्नई और मुंबई ने खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई ने 18 खिलाड़ियों को और चेन्नई ने 23 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी

इस साल भी बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली को 17 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है जबकि महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने  15 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस ने उनके कप्तान रोहित शर्मा को 16.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। रोहित एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने अपनी टीम को 3 बार विजेता बनाया है।

World cup 2011 के फाइनल मैच मे दो बार टांस क्यो हुआ जाने पुरी वजह

नियमो के मुताबिक हमेशा हर मैच में पहले टॉस होता है और टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने का निर्णय लेती है।

लेकिन 2011 वर्ल्ड कप में दौरान फाइनल मैच में दो बार टॉस करने की नौबत आई थी। यह सब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था । जहां भारत और श्रीलंका टीम के बीच 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जा रहा था। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि जब दो बारी टॉस करने की नौबत अा गई थी ।

भारत और श्रीलंका टीम के बीच टॉस के दौरान दरअसल कुछ ऐसा हुआ था कि भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब सिक्का उछाला, तो इसे लेकर भ्रम था कि श्रीलंका टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने हेड बोला या टेल। कुमार संगकारा और धोनी के बीच बातचीत होने के बाद रेफरी ज्योफ क्रो ने दुबारा टॉस करने का निर्णय लिया । श्रीलंका टीम के कप्तान ने हालाकि दूसरे मौके पर टॉस जीता और फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

श्रीलंका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 274 रन बना सकी । लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन गौतम गंभीर और धोनी के शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया।

Saturday, 17 November 2018

जानिए भारतीय क्रिकेटर धोनी,विराट,रोहित,युवराज और रैना की पत्नीया कहा तक पढ़ाई

1. विराट कोहली - अनुष्का शर्मा

दोस्त भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तान है। दोस्तों विराट कोहली 12वीं क्लास तक पढ़े हुए हैं जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कॉलेज में टॉपर रह चुकी है।

2. महेंद्र सिंह - धोनी साक्षी

दोस्तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज है। धोनी रांची स्कूल शिक्षा लेने के बाद कॉलेज ड्रॉपआउट हो गए। जबकि इन की पत्नी साक्षी धोनी होटल मैनेजमेंट और ग्रैजुएट कर चुकी है

3. शिखर धवन - आयशा मुखर्जी

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज की गब्बर यानी शिखर धवन अपनी ताबड़तोड़ तूफानी पारियों के लिए जाने जाते हैं। शिखर धवन केवल दसवीं पास है लेकिन इनकी पत्नी आयशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलिया से ग्रैजुएट कर चुकी है।

4. युवराज सिंह - हेजल कीच

दोस्त भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए जाने जाते है। युवराज सिंह केवल दसवीं क्लास पास है मगर इनकी पत्नी हेजल कीच इंग्लैंड से ग्रेजुएट कर चुकी है।

5. भुवनेश्वर कुमार - नूपुर नागर

दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार केवल स्कूली शिक्षा प्राप्त किए हुए हैं मगर इनकी पत्नी नूपुर नगर एमबीए कर चुकी है।

6. रोहित शर्मा - रितिका  सजदेह

दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा की तूफानी पारी के लिए जाने जाते हैं। दोस्त रोहित शर्मा ने सिर्फ 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है मगर उनकी पत्नी रितिका मुंबई से ग्रैजुएट कर चुकी है।

7. सुरेश रैना - प्रियंका चौधरी

दोस्त भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक मध्यक्रम बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज है। दोस्तों यह न केवल बीकॉम तक की पढ़ाई की है, लेकिन इनकी पत्नी प्रियंका चौधरी नेवी डे क्या है और नीदरलैंड मैं बैंकिंग इंडस्ट्री में काम कर चुकी है।

क्यों है भारतीय टीम की नीले रंग की जर्सी, सुनकर आपको भी होगा गर्व


टीम स्पोर्ट्स में जर्सी कैसी हैं इस पर सभी का ध्यान रहता हैं. जर्सी हर टीम का सबसे बड़ा हथियार हैं, जो हर टीम को एकजुट बनाता हैं.स्पोर्ट्स में भारतीय टीम हमेशा नीली कलर की जर्सी पहनती हैं, और भारतीय क्रिकेट टीम को मैन इन ब्लू के नाम से जाना जाता हैं.

जबकि अगर भारतीय तिरंगे का कलर देखा जाये तो वह भगवा, हरा और सफेद हैं. वहीं पाकिस्तान टीम की जर्सी उनके झंडे के रंग की तरह ही हरा होती है.इसीलिए एक सवाल सभी के मन में आता हैं, कि भारतीय स्पोर्ट्स टीम नीली जर्सी में क्यों खेलती हैं?

भगवा कलर ये हिंदुओं का कलर हैं, जिस वजह से ये कलर हर कोई पहने के लिए राजी नहीं होगा. क्योंकि भारतीय टीम में हिन्दू, मुष्लिम, सीख और इसाई सभी धर्म के लोग एक जुट होकर खेलते है, इस वजह से भगवा कलर को स्पोर्ट्स टीम जर्सी कलर के लिए नहीं चुना गया.

सफेद कलर काफी टीमों का कलर हैं जिस वजह से उसे भी नहीं चुना गया. तो हरा कलर इस्लाम देशों का कलर हैं, जिसे पाकिस्तान पहले से इस्तेमाल करता आया हैं. दूसरी तरफ भारतीय टीम में अधिकतर खिलाड़ी हिन्दू होते है, जिसकी वजह से वो कभी भी इस कलर कों अपनी टीम जर्सी के रूप में नहीं पहनना चाहेंगे.

अब बचा अशोक चक्र जिसका कलर नीला हैं, और वो भारतीय नेवी का कलर भी हैं, इसीलिए इसे भारतीय टीम का जर्सी कलर बनाया गया हैं

Friday, 16 November 2018

जानिए विराट,धोनी,और रोहित को अपने बैट पर स्टीकर लगाने से कितने करोड़ रुपये मिलते है


1. विराट कोहली

इस सूची में सबसे पहले नंबर पर नाम आता है भारतीय टीम के कप्तान और वर्तमान में विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का वह अपने बल्ले पर MRF कंपनी का स्टीकर लगाते हैं जिसके बदले में कंपनी उन्हें 8 करोड़ रुपए सालाना देती है।

2. महेंद्र सिंह धोनी
                        

जबकि इस सूची में दूसरे नंबर पर नाम आता है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वह अपने बल्ले पर ऑस्ट्रेलिया की कंपनी स्पार्टन स्पोर्ट्स का स्टीकर लगाते हैं इसके बदले कंपनी उन्हें 6 करोड़ रूपये सालाना देती है।

3. रोहित शर्मा
            

इस सूची में तीसरे नंबर पर नाम आता है भारतीय टीम के खतरनाक ओपनर रोहित शर्मा का वह अपने बल्ले पर CEAT कंपनी का स्टीकर लगाते है जिसके लिए कंपनी उन्हे 3 करोड़ रूपए सालाना देती है।

4. शिखर धवन

वहीं इस सूची में चौथे नंबर पर नाम भारतीय टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का आता है, वह अपने बल्ले पर MRF कंपनी का स्टीकर लगाते हैं जिसके बदले कंपनी उन्हें 3 करोड़ रुपये सालाना देती है।

5. सुरेश रैना

जबकि इस सूची में पांचवें नंबर पर भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम आता है, वह अपने बल्ले पर CEAT कंपनी का स्टीकर लगते हैं जिसके बदले कंपनी उन्हे 3 करोड़ रूपए सालाना देती हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर मस्ती करते नजर आए यह खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी आगामी आस्ट्रेलिया दौरे के लिये रवाना हो गए है। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ी मस्ती व सेल्फियां लेते नजर आए है।


वेस्टइंडीज के खिलाफ सानदार पर्दशन करने के बाद आज भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिये रवाना हो गयी है। करीब 2 महीने तक चलने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन टी20 इंटरनैशनल, चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं।


इस दौरे की सुरूआत 21 नवम्बर से टी-20 सीरीज के साथ होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम करने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस पूरे दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। भारत को 3 टी-20 मैचों की सीरीज के बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी सुरुआति 6 दिसम्बर से ऐलिडेड के मैदान से होगी।



आज आस्ट्रेलिया के लिये रवाना हुई भारतीय टीम के रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन व क्रुणाल पांड्या सहित कई खिलाड़ी एयरपोर्ट पर तथा विमान में मस्ती व सेल्फियां लेते नजर आए है, जिसकी कुछ तस्वीरें आपके सामने है।

वहीं एक तसवीर में मनीष पांडे व क्रुणाल पांड्या गेम खेलते हुए नजर आ रहे है ओर उनके साथ केएल प्यारी सी नींद की झपकियां दिख रहे है।



मिताली ने रोहित-विराट को छोड़ा पीछे, टी-20 में बनाया रिकॉर्ड


मिताली राज वेस्टइंडीज में खेले जा रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 51 रन की शानदार पारी खेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गईं हैं। इससे पहले मिताली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 56 रन की पारी खेली थी। अपनी आज की पारी के साथ मिताली ने 85 टी-20 मैचों में 2283 रन बना लिए हैं। मिताली के बाद रोहित शर्मा ने 87 टी-20 मैचों में 2207 बनाए हैं। मिताली के रन बनाने का औसत भी रोहित से ज्यादा है। उन्होंने 37.20 की औसत से बनाए हैं। वहीं, रोहित का रन बनाने का औसत 33.43 है। इसके बाद भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने 62 मैच में 48.88 की औसत से 2102 रन जड़े हैं। इसके अलावा मिताली के नाम 17 अर्धशतक हैं। साथ ही मिताली का सर्वाधिक स्कोर टी-20 फॉर्मेट में 97 रन है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा औसत



महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने में मिताली शीर्ष पर हैं। इस मामले में टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 5वें नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की स्टेफनी रॉक्सनन टेलर हैं। उन्होंने 89 मैच में 36.86 की औसत से 2691 रन बनाए हैं।

 दोस्तो अगर आप भी मिताली के बारे मे कुछ कहना चाहते है तो 
नीचे कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखे

Thursday, 15 November 2018

सचिन तेंदुलकर के लिए 15 नवंबर का दिन क्यो है स्पेशल /जानिये

सचिन तेंदुलकर के लिए 15 नवंबर की तारीख बहुत खास है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

 चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों तेंदुलकर के लिए खास है 15 नवंबर की तारीख।

सचिन तेंदुलकर ने इसी तारीख को अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया था। 1989 में 15 नवंबर को ही तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का पहला मैच खेला था।


तेंदुलकर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'इस तारीख को हर साल कई यादें सामने आती हैं पहली बार भारत के लिए खेलने की। सम्मान की बात है कि मैं भारत के लिए 24 साल खेला।'

सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी टेस्ट 14 नवंबर 2013 को खेला था। तेंदुलकर दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं।

तेंदुलकर के खाते में 100 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं। इसके अलावा उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए हैं, जिसमें 51 सेंचुरी और 68 हाफसेंचुरी दर्ज हैं।

शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन से जुड़े 7 रोचक तथ्य

7. दो देशों की नागरिकता

आपको बता दें कि शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी के पास दो देशों की नागरिकता है। उनके पास भारत तथा ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। क्योंकि शिखर धवन की पत्नी की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी।

6. बंगाली परिवार से संबंध

आपको बता दें कि आयशा मुखर्जी की मां ब्रिटिश है तथा उनके पिता बंगाली है। आयशा का जन्म साल 1975 में हुआ था।

5. फेसबुक से शुरू हुआ प्यार
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई और दोनों के बीच प्यार भी फेसबुक के जरिए ही पनपा।

4. दूसरे पति हैं शिखर धवन

यह बात कम ही लोगों को पता होगी की आयशा मुखर्जी शिखर धवन की दूसरी पत्नी है। आयशा मुखर्जी ने सबसे पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से की थी, जिसके बाद उनके दो बच्चे भी हुए लेकिन शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई।

3. तीन बच्चों के साथ रहता है शिखर

ज्यादातर लोगों को यह बात मालूम नहीं है कि शिखर धवन अपनी फैमिली में 3 बच्चों के साथ रहते हैं। शिखर धवन से शादी के बाद आयशा का एक बेटा हुआ जब की पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं।

2. शिखर धवन की पत्नी का बॉक्सर
आपको बता दें कि शिखर धवन की पत्नी एक प्रोफेशनल बॉक्सर है। लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉक्सिंग छोड़ दी।

1. उम्र में बहुत ज्यादा फर्क

शिखर धवन और उनकी पत्नी की उम्र में बहुत ज्यादा फर्क है। शिखर धवन का जन्म सन 1985 में हुआ जबकि उनकी पत्नी का जन्म 1975 में हुआ। दोनों की उम्र के बीच 10 साल का अंतर है।

4 नये नियम के साथ होगा 2019 का विश्व कप / जो पहले नही थे

जैसा कि आप सब जानते हैं कि हर बार वर्ल्ड कप में कुछ ना कुछ नए नियम आते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ नए नियम के बारे में बताने वाले हैं। जो वर्ष 2015 के में नहीं थे लेकिन 2019 का वर्ल्ड कप इन्हीं नियमों के साथ खेला जाएगा।

1.  5 खिलाड़ी 40 ओवर बाद रख सकते हैं बाहर

दोस्त आपको बता दें कि साल 2015 में वर्ल्ड कप में फील्डिंग टीम केवल अपने 4 खिलाड़ी की ही 30 यार्ड के बाहर रख सकती थी, लेकिन 2019 वर्ल्ड कप में यह नियम बदला गया है और 2019 वर्ल्ड कप में फील्डिंग टीम को 40 ओवर के बाद खिलाड़ी को बाहर रखने का मौका दिया जाएगा।

2. बैट हवा में होने के बावजूद नहीं दिया जाएगा आउट

दोस्तों आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में अगर किसी बल्लेबाज का बल्ला हवा में रहता है, तो उसे आउट करार दे दिया जाता है, लेकिन साल 2019 के वर्ल्ड कप में अगर बल्लेबाज का बल्ला रन लेते हुए क्रिज में हवा में भी है तो बल्लेबाज को रन आउट नहीं दिया जाएगा।

3. अंपायर दे सकता है अब रेड कार्ड

आपको बता दें कि अब तक अंपायर को किसी भी खिलाड़ी की गलत हरकत पर रेड कार्ड  दिखाने का अधिकार नहीं था लेकिन अब अंपायर के पास ये अधिकार हो गया है।

4. हर प्रकार की नो बॉल में मिलेगी फ्री हिट

साल 2015 के वर्ल्ड कप तक सिर्फ पैर की नो बॉल पर ही फ्री हिट मिलती थी लेकिन अब साल 2019 के वर्ल्ड कप में किसी भी तरह के नो बॉल पर फ्री हिट मिलेगी चाहे वह नो बॉल हो चाहे गलत फिल्डिंग लगाने की।

दोस्तों इस बार का विश्व कप कौन सी टीम जीतेगी? हमें कमेंट में बताना ना भूलें।

Wednesday, 14 November 2018

4 भारतीय क्रिकेटर जो खुद के लिए नही बल्कि टीम और देश के लिए खेलते है। / यकीन नही तो खुद देखिये

भारतीय टीम में ऐसे कई खिलाड़ी आए और अभी वर्तमान में भी हैं जिन्होंने अपना जीवन क्रिकेट के लिए समर्पित कर दिया. हम आज ऐसे ही कुछ प्लेयर्स के बारे में बात करने वाले हैं जो अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए क्रिकेट खेलते है.

1. सचिन तेंदुलकर :-

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन की क्रिकेट के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. कई बार जब वह अपने टीम को मैच नहीं जीता सके, तब उन्हें मैदान पर भावुक होते हुए भी देखा गया. 1999 में एक टेस्ट में टीम को जीत दिलाने के अंतिम पल में जब वे आउट हो गए तो उनकी आंखें नम हो गई थीं।
1999 में जब सचिन ने अपने पिता को खो दिया था, इसके बाद भी वह मैच में वह बैटिंग करने उतर गए और शतकीय पारी खेलकर टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया. 2011 वर्ल्ड कप जीतने पर सचिन सहित सभी खिलाड़ियों की आंखों में आंसू आ गए थे. 16 नवंबर 2013 को अपने विदाई मैच के बाद सचिन बहुत ज्‍यादा रोने लगे जिसे देखकर उनके बेटे अर्जुन और उनके करोड़ों फैंस की आंखें भी नम हो गई थीं।

2. युवराज सिंह ;- 

भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता है. 2011 वर्ल्ड कप में मेन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने गेंदबाजी, फील्डिंग और बैटिंग हर क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन किया. वर्ल्ड कप के कुल नौ मैचों में युवराज ने 362 रन बनाए साथ ही उन्होंने 15 विकेट भी चटकाए थे.

लेकिन शायद ये बात जानकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी कि वर्ल्ड कप के दौरान युवराज कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे. एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने बताया की उन्हें वर्ल्ड कप के समय कई बार कमजोरी महसूस हुई और खून की उल्टी भी हुई थी. लेकिन उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और पूरा फोकस खेल पर लगाकर भारत को वर्ल्डकप जिताने में अहम भूमिका अदा की. वर्ल्डकप जीतने के बाद युवराज अपने इमोशन को नहीं रोक पाए और मैदान पर ही रोने लगे.


3.  महेंद्र सिंह धोनी :-


भारतीय टीम में अपने शानदार बैटिंग के लिए पहचाने जाने वाले धोनी के फैंस दुनिया भर में हैं. कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन के लगभग 10 साल क्रिकेट के लिए समर्पित कर दिए. धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी से शादी की थी.

एक इंटरव्यू के दौरान धोनी ने कहा की साक्षी का उनके जीवन में तीसरा महत्वपूर्ण स्थान है. उन्होंने पहले नंबर पर अपने माता पिता और दूसरे नंबर पर क्रिकेट को स्थान दिया. धोनी ने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताए है. 2014 में जब धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा तो वह काफी इमोशनल हो गए और ड्रेसिंग रूम में जाकर फूट फूट कर रोने लगे.


4. विराट कोहली:-

वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. रन मशीन कहे जाने वाले विराट ने कई बार अपनी टीम को मैच जिताए हैं और कई बार भारतीय टीम को मैच न जिताने का अफ़सोस विराट के चेहरे पर साफ़ तौर पर देखा जा चुका है.

साल 2006 में रणजी ट्रॉफी के दौरान पिता की मौत के दिन विराट मैदान पर बैटिंग के लिए उतरे और टीम को मैच हारने से बचा लिया. साल 2012 में टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को साऊथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनानी थी. भारत ने यह मैच 1 रन से जीता लेकिन टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. इसी बीच कोहली मैदान पर इमोशनल हो गए और उनकी आंखों नम हो गईं.

Top 10 costly player in ipl 2019

At this time, the players' auction is going on in IPL for the IPL 2019. Meanwhile, many players have become mercantile. The IPL auction...