आईपीएल की शुरुआत साल 2008 से हुई थी। उसके बाद से ही आईपीएल भारत और कई देशों में काफी लोकप्रिय हो गया था।
आईपीएल हर साल अप्रैल महीने में शुरू होता है। अगले साल भी आईपीएल शुरू होगा जिसके लिए सभी टीमों ने अपने अपने कुछ खिलाडियों को रिटेन कर लिए है।
इस साल सबसे ज़्यादा चेन्नई और मुंबई ने खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई ने 18 खिलाड़ियों को और चेन्नई ने 23 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी
इस साल भी बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली को 17 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है जबकि महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस ने उनके कप्तान रोहित शर्मा को 16.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। रोहित एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने अपनी टीम को 3 बार विजेता बनाया है।
0 comments:
Post a Comment